सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

वस्तुनिष्ठ प्रश्न : हिंदी साहित्य का इतिहास



1. ‘उत्तर अपभ्रंश ही पुरानी हिंदी है’ – यह किसका मत है?

      चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने उत्तर अपभ्रंश ही पुरानी हिंदी है।  उन्होंने 'राजा मुंज' को पुरानी हिंदी का प्रथम कवि स्वीकार किया।  

2. आदिकाल के प्रथम कवि कौन हैं?

      सरहपाद 

3. राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी के प्रथम कवि किसे माना?

      सरहपा 

4. ‘पउम चरिउ’ के रचनाकार कौन हैं?

      स्वयंभू

5. ‘आल्हाखंड’ के रचयिता कौन हैं?

     जगनिक

6. आदिकाल को ‘वीरगाथा काल’ नाम किसने दिया?

     रामचंद्र शुक्ल

7. ‘चारण काल’ का दूसरा नाम क्या है?

     आदिकाल

8. आदिकाल को ‘बीजवपन काल’ किसने माना?

     महावीर प्रसाद द्विवेदी

9. प्रथम काल का नामकरण ‘आदिकाल’ किसने किया?

     हजारी प्रसाद द्विवेदी ने साहित्यिक प्रवृत्तियों के आधार पर इसे आदिकाल कहा

10. हिंदी साहित्य के इतिहास को ‘संधि काल एवं चारण काल’ किसने कहा?

     डॉ. रामकुमार वर्मा

11. आचार्य शुक्ल ने किस आधार पर प्रथम काल को वीरगाथा काल कहा?

      ऐतिहासिक सामाजिक वास्तविकता के आधार पर

12. ऐतिहासिकता के आधार पर गरियर्सन ने आदिकाल को क्या कहा?

       चारण काल

13. मिश्रबंधुओं ने आदिकाल को क्या नाम रखा?

       प्रारंभिक काल

14. ‘भरतेश्वर बाहुबली रास’ के रचनाकार कौन हैं?

       शालिभद्र सूरी

15. ‘मैथिल कोकिल’ कौन हैं?

       विद्यापति

16. हिंदी साहित्य के पहले इतिहासकार कौन हैं?

     गार्सां द तासी। ‘इस्त्वार द ल लितरेत्युर ऐंदुई ऐ ऐंदुस्तानी’ नाम से उन्होंने हिंदी साहित्य का पहला इतिहास फ्रेंच में लिखा है।

17. हिंदी में लिखा गया हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास का नाम बताइए।

       शिवसिंह सेंगर कृत ‘शिवसिंह सरोज’

18. अंग्रेजी में लिखा गया हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास का नाम बताइए।

       सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन कृत ‘द मॉडर्न वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिन्दुस्तान’

19. चौरासी सिद्धों में आदि सिद्ध कौन हैं?

       सरहपा

20. भाट और चारण कवियों ने किस साहित्य की रचना की है?

      रासो-साहित्य 

कोई टिप्पणी नहीं: