बुधवार, 31 अक्टूबर 2012

बुधवार, 17 अक्टूबर 2012

रामविलास शर्मा का भाषा विमर्श

गत वर्षों से तेलुगु, हिंदी, उर्दू और अन्य कई भारतीय भाषाओं के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों की जन्मशताब्दियाँ मनाई जा रही हैं. यह वर्ष आधुनिक हिंदी साहित्य के शीर्षस्थ आलोचक, समीक्षक, कवि, निबंधकार, आत्मकथाकार, जीवनीकार तथा भाषा और संस्कृतिचेता रामविलास शर्मा (10 अक्टूबर 1912 – 30 मई 2000) का जन्मशताब्दी वर्ष है. 

रामविलास शर्मा की पुस्तक ‘भारत की भाषा समस्या’ पढ़ते समय यह स्पष्ट होता है कि वे भाषा के प्रति बहुत सजग थे. शायद इसीलिए उन्होंने कहा कि ’भाषा जनता के लिए है, जनता भाषा के लिए नहीं.’ भारत जैसे बहुभाषिक देश में एक ऐसी भाषा की जरूरत है जो केंद्रीय राजकाज की भाषा बन सकती है. रामविलास शर्मा मानते हैं कि वह भाषा हिंदी ही है और वह ‘पूर्ण रूप से शासन और संस्कृति की भाषा बन सकती है.’ कुछ राजनैतिक शक्तियों ने हिंदी-उर्दू विवाद खड़ा कर दिया लेकिन रामाविलास शर्मा उर्दू को हिंदी की ही एक शैली मानते हैं और जोर देकर कहते हैं कि ‘हिंदी और उर्दू मूलतः एक ही भाषा हैं और आगे चलकर दोनों घुल-मिलकर एक होंगी, बोलचाल की भाषा के आधार पर एक ही साहित्यिक भाषा का विकास होगा.’ न तो हिंदी केवल हिंदुओं की भाषा है और न ही उर्दू मुसलमानों की. बुनियादी तौर पर तो ये दोनों एक ही भाषा के दो रूप हैं. दोनों का आधार भी जनसाधारण की बोलचाल की भाषा ही है. ये दोनों तो बोलचाल की एक ही भाषा की दो शैलियाँ हैं. बोलचाल के स्तर पर हिंदी-उर्दू में भेद दिखाई नहीं पड़ते. अगर भेद है तो सिर्फ लेखन के स्तर पर है, उनकी उच्चस्तरीय शब्दावली में है, लिपि में है. 

रामविलास शर्मा अपनी भाषा के प्रति इतने सजग थे कि उन्हें हिंदी की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होती. इस कारण उन्हें घोर विरोध भी सहना पड़ा. उनके इस भाषाप्रेम के बारे में स्पष्ट करते हुए अमृतलाल नागर ने कहा कि ‘हिंदी के प्रति उर्दू हिमायतियों, ‘काले साहबों’ और दूसरी भाषाओं के ‘स्नॉबी स्कॉलरों’ की बगैर पढ़ी-समझी अन्यायपूर्ण आलोचनाओं से वे तड़प उठते हैं. सेर के जवाब में यदि वे सवा सेर फेंकते तो शायद इतने बदनाम कभी न होते, लेकिन सेर पर ढैया, पसेरी या दस सेरा बटखरा खींच मारना रामविलास का स्वभाव है.’ 

हम अक्सर यह कहते हुए गर्व महसूस करते हैं कि हिंदी आम जनता की भाषा है जिसका प्रयोग सभी जातियों और धर्मों के लोग करते हैं. बोलने, लिखने और समझने में वह सरल है. हिंदुस्तान की अधिकांश जनता उसे बोलती और समझती है. यद्यपि हिंदी का रूप बदलता रहा है, लेकिन उसकी एकता नष्ट नहीं हुई. लेकिन एक ओर भाषा के नाम पर और राष्ट्रीयता के नाम पर देश को टुकड़ों में, खेमों में बाँटा जा रहा है तथा सांप्रदायिकता का ज़हर फैलाया जा रहा है. इसलिए रामविलास शर्मा कहते हैं कि ‘राष्ट्रीयता के नाम पर सांप्रदायिकता का ज़हर फैलाने वाला यह नया हिंदू राष्ट्रवादी दल भाषा को धर्म के साथ जोड़कर हिंदी को जनता की भाषा के पद से हटा देना चाहता है.’ वे इस बात पर बल देते हैं कि जब तक ‘अहिंदी भाषी प्रदेशों में वहाँ की भाषाएँ अपने पूर्ण अधिकार नहीं पातीं, तब तक उनके बीच हिंदी भी पूरी तरह परस्पर व्यवहार का माध्यम नहीं बन सकती.’ 

रामविलास शर्मा के ही शब्दों में कहा जाए तो ‘देश की भाषाएँ समान अधिकार पाकर विकसित हों और इनके बोलने वाले अंतरजातीय व्यवहार के लिए हिंदी अपनाएँ; साहित्य के क्षेत्र में बड़प्पन की होड़ लगाने के बदले भारतीय साहित्य की सामान्य विशेषताओं को भी पहचानें और एक-दूसरे से सीखने की बात सोचें.’ 

गुरुवार, 6 सितंबर 2012

మానవ మనుగడ

చంద్రుడనే కవి పుడమి కాగితంపై 
కిరణమనే కలంతో 
విరచించిన వెన్నెల కవిత్వం. 

సూర్యుడు పడమరవైపు జారుకుంటే 
ప్రపంచాన్ని చీకటి ఆక్రమించుకుంటుందా ?
సముద్రగర్భంలో కూరుకుపోయినంత మాత్రాన 
ముత్యాలు నీటి బిందువులవుతాయా ?

నాగరికత, ప్రకృతి, విజ్ఞానం ఎంత పెరిగినా 
మానవుడు నిస్సహాయుడై నిలిచెను.
ఈర్ష్యా ద్వేషాలు, కక్షలు కార్పణ్యాలు 
మనిషిని కాటువేసే కాలసర్పాలైయాయి.

అవనిలో దౌర్జన్యపరులు రేకెత్తిస్తున్న రక్తపాతం 
మానవ మనుగడపై ప్రభావం చూపుతుంటే 
చేతి రేఖలకు బ్రతుకులు బానిసలై 
జీవిత ప్రణాళికను సూచిస్తున్నాయి.

రకరకాల మనుజులు, వివిధ మనస్తత్వాలు 
బాధలతో విలవిలలాడుతూ 
అసూయ తప్ప ఆత్మీయత తెలియని 
వర్తమానంలోకి కూరుకుపోతున్నారు.

మానవ హృదయాలను 
ఆవరించిన కరిమేఘాలు మాయమై 
ఉషోదయపు ధవళ రేఖలు  ఉదయించేడెప్పుడు ?
- గుర్రంకొండ నీరజ 



हिंदी लिप्यन्तरण 

मानव मनुगड
 [मानव जीवन ]

चंद्रुडने कवि पुडमि कागितंपै 
किरणमने कलंतो 
विरचिंचिन वॆन्नॆल कवित्वं. 

सूर्युडु पडमरवैपु जारुकुंटे 
प्रपंचान्नि चीकटि आक्रमिंचुकुंटुंदा ?
समुद्रगर्भंलो कूरुकुपोयिनंत मात्रान 
मुत्यालु नीटि बिंदुवुलवुताया ?

नागरिकत, प्रकृति, विज्ञानं ऎंत पॆरिगिना 
मानवुडु निस्सहायुडै निलिचॆनु.
ईर्ष्या द्वेषालु, कक्षलु कार्पण्यालु 
मनिषिनि काटुवेसे कालसर्पालैयायि.

अवनिलो दौर्जन्यपरुलु रेकॆत्तिस्तुन्न रक्तपातं 
मानव मनुगडपै प्रभावं चूपुतुंटे 
चेति रेखलकु ब्रतुकुलु बानिसलै 
जीवित प्रणाळिकनु सूचिस्तुन्नायि.

रकरकाल मनुजुलु, विविध मनस्तत्वालु 
बाधलतो विलविललाडुतू 
असूय तप्प आत्मीयत तॆलियनि 
वर्तमानंलोकि कूरुकुपोतुन्नारु.

मानव हृदयालनु 
आवरिंचिन करिमेघालु मायमै 
उषोदयपु धवळ रेखलु  उदयिंचेडॆप्पुडु ?

 - नीरजा