तेलुगु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तेलुगु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा (अनुक्रम)


तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा/ गुर्रमकोंडा नीरजा
ISBN : 978-93-84068-35-6
2016/ मूल्य : रु. 80/ पृष्ठ 231/ परिलेख प्रकाशन, नजीबाबाद 
प्राप्ति स्थल : श्रीसाहिती प्रकाशन, 303 मेधा टॉवर्स 
राधाकृष्ण नगर, अत्तापुर रिंग रोड, हैदराबाद - 500048 
मोबाइल : 09849986346

अनुक्रम
खंड 1
  1. तेलुगु भाषा का संक्षिप्त परिचय
  2. तेलुगु साहित्य की रूपरेखा
खंड 2
  1. सवर्ण और दलित सबकी धरती एक : अन्नमाचार्य
  2. ‘आंध्र-भोज’ कृष्णदेव राय
  3. कर्नाटक संगीत के ‘गायकब्रह्मा’ : त्यागराज
  4. जनकवि वेमना
  5. हिंदी तथा तेलुगु के प्रमुख संतों की रचनाओं में अंतःसंबंध
खंड 3
  1. वीरेशलिंगम पंतुलु : आंध्र के भारतेंदु
  2. गुरजाडा वेंकटअप्पाराव और कालजयी नाटक ‘क्न्याशुल्कम’
  3. विशिष्ट तेलुगु साहित्यविधा ‘अवधान’ के प्रवर्तक
  4. देशोद्धारक काशीनाथुनी नागेश्वरराव पंतुलु
  5. ‘भंगियों का गाँव’ के प्रणेता उन्नव लक्ष्मीनारायण
  6. कविसम्राट विश्वनाथ सत्यनारायण और उनका उपन्यास ‘वेयिपडगलु’
  7. कोडवटिगंटि कुटुंबराव और उनका उपन्यास ‘चदुवु’  
खंड 4
  1. आधुनिक तेलुगु साहित्य में रामकथा   
  2. तेलुगु साहित्य में गांधी की व्याप्ति
  3. प्रगतिशील कवि श्रीश्री और उनकी कविता
  4. व्यापक सरोकार वाले कथाकार त्रिपुरनेनी गोपीचंद
  5. जब तक बहती है जीव नदी, जीवित हैं कालोजी
  6. लाल शॉल ओढ़कर मेरे घर आई एक रिवॉल्वर : आरुद्रा
  7. धरती पुत्र : शेषेंद्र शर्मा
  8. विश्वमानव के चितेरे : सि. नारायण रेड्डी
  9. रावूरि भरद्वाज और उनका उपन्यास ‘पाकुडु राल्लु’
खंड 5
  1. दिगंबर कवि ज्वालामुखी
  2. क्रांतिकारी कवि वरवर राव
  3. ‘नानीलु’ के प्रवर्तक एन. गोपि
  4. अक्षर ही मेरी धड़कन है : एन. गोपि
  5. विवाह! तुमने यह क्या किया : चिल्लर भवानी देवी
  6. समकाल में कविता
  7. तेलुगु संस्कृति का दर्पण बनती कहानियाँ
  8. आज की नारी : कामेश्वरी
  9. मरो शाकुंतलम् : तुम मुझे स्पर्श करोगे सूर्यकिरण बनकर
खंड 6 
  1. राम कथा का स्त्री विमर्शात्मक पुनर्पाठ : ओलगा कृत ‘विमुक्ता’
  2. लोक और मनुष्यता के लिए : नायनि कृष्ण कुमारी 
  3. स्त्री विमर्श : इनसानों को जोड़कर सी लेना चाहती हूँ
  4. दलित विमर्श : आँचल में पिसी मिर्च और हाथ में लालटेन
  5. अल्पसंख्यक विमर्श : मुस्लिमवादी कविता
खंड 7
तेलुगु के प्रमुख रचनाकार : परिचय कोश 


तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा (शुभकामना: प्रो. एम. वेंकटेश्वर)

तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा/ गुर्रमकोंडा नीरजा
ISBN : 978-93-84068-35-6
2016/ मूल्य : रु. 80/ पृष्ठ 231/ परिलेख प्रकाशन, नजीबाबाद 
प्राप्ति स्थल : श्रीसाहिती प्रकाशन, 303 मेधा टॉवर्स 
राधाकृष्ण नगर, अत्तापुर रिंग रोड, हैदराबाद - 500048 
मोबाइल : 09849986346

शुभकामना




डॉ गुर्रमकोंडा नीरजा द्वारा रचित ‘तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा’ तेलुगु रचनाकारों की कालजयी रचनाओं की आलोचनात्मक प्रस्तुति है। भारतीय साहित्य में तेलुगु साहित्य का प्रमुख स्थान है। तेलुगु भाषा में प्राचीन, मध्य और आधुनिक काल में रचित भक्ति साहित्य और गद्य की सभी विधाएँ विषय वस्तु और कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए भारतीय साहित्य में अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के ही समकक्ष तेलुगु साहित्य की सभी विधाओं में तेलुगु समाज की सांस्कृतिकता का चित्रण सामयिक संदर्भ में हुआ है। लेखिका ने प्रस्तुत ग्रंथ में विवेचित तेलुगु साहित्य की गद्य-पद्य विधाओं में रचित महत्वपूर्ण लेखकों की रचनाओं का अध्ययन मूल रूप में किया है। लेखिका स्वयं तेलुगुभाषी हैं, उन्होंने अपने तेलुगु भाषा ज्ञान का सदुपयोग करते हुए तेलुगु साहित्य का अध्ययन मौलिक रूप में किया है, जिसका फलागम उनकी यह रचना है। इस ग्रंथ में उनके द्वारा रचित चिंतनशील शोधप्रधान लेख संकलित हैं जो कि वैचारिक निबंध शैली में प्रस्तुत किए गए हैं। इन निबंधों में तेलुगु साहित्य के प्रथम काव्य ‘आमुक्तमाल्यदा’ के रचनाकार महाराज कृष्णदेवराय, युगप्रवर्तक कवि विश्वनाथ सत्यनारायण, तेलुगु नवजागरण के सुधारवादी कवि गुरजाड़ा अप्पाराव, आधुनिक प्रगतिशील क्रांतिकारी कवि श्रीश्री, धरतीपुत्र गुंटूर शेषेंद्र शर्मा, प्रेम और सौंदर्य के भावप्रधान कवि सी. नारायण रेड्डी, दिगंबर कवि ज्वालामुखी, आज के प्रयोगधर्मी कवि एन. गोपि, सर्वहारा जगत के आंचलिक कवि कालोजी नारायण राव आदि की रचनाओं का परिचय उनके साहित्यिक व्यक्तित्व की विशेषताओं सहित समीक्षात्मक शैली में लेखिका ने प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार तेलुगु के कथाकारों में गोपीचंद, उन्नव लक्ष्मीनारायण, अडिवि बापुराज, रावूरी भारद्वाज जैसे महान उपन्यासकारों की रचनाओं से हिंदी जगत को परिचित कराने में लेखिका सफल हुई हैं। समकालीन तेलुगु साहित्य में विविध विमर्शों की पड़ताल भी लेखिका वर्तमान संदर्भों में करती हैं। तेलुगु साहित्य में दलित विमर्श, स्त्री विमर्श और अल्पसंख्यक विमर्श की स्थितियों पर लेखिका ने शोध दृष्टि से विचार किया है।

भारतीय साहित्य के व्यापक स्वरूप को समझने के लिए तेलुगु संस्कृति की विशेषताओं को जानना और समझना आवश्यक है। प्रस्तुत ग्रंथ भारतीय साहित्य के अध्येताओं के लिए उपयोगी है। हिंदी जगत को तेलुगु साहित्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ने में लेखिका के प्रस्तुत प्रयास स्तुत्य हैं। हिंदी और तेलुगु भाषाओं के मध्य की दूरी को तेलुगु साहित्य की इस चिंतनप्रधान प्रस्तुति से कम किया जा सकता है। लेखिका ने प्रस्तुत निबंधों में विश्लेषणात्मक पद्धति के द्वारा अपनी समीक्षात्मक दृष्टि को स्पष्ट किया है। निश्चय ही, प्रस्तुत ग्रंथ तेलुगु में रचित प्रतिनिधि साहित्य की विशेषताओं को हिंदी में व्याख्यायित करने में सफल हुआ है। इस श्रमसाध्य सारस्वत कार्य के लिए डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा बधाई की पात्र हैं। उनकी यह शोधपरक प्रस्तुति उन्हें हिंदी की तेलुगु साहित्य की मर्मज्ञ विदुषी के रूप में स्थापित करेगी। मेरा विश्वास है कि यह ग्रंथ हिंदी शोध एवं समीक्षा जगत में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा और समादृत होगा। लेखिका को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। 

                                                                                                                                                                                                             

                                                                                                          -प्रो. एम. वेंकटेश्वर 
                                                                                                       पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष 
                                                                                                 हिंदी एवं भारत अध्ययन विभाग 
                                                                                   अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद

तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा (आशीर्वचन : प्रो. योगेंद्रनाथ शर्मा 'अरुण')


तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा/ गुर्रमकोंडा नीरजा
ISBN : 978-93-84068-35-6
2016/ मूल्य : रु. 80/ पृष्ठ 231/ परिलेख प्रकाशन, नजीबाबाद 
प्राप्ति स्थल : श्रीसाहिती प्रकाशन, 303 मेधा टॉवर्स 
राधाकृष्ण नगर, अत्तापुर रिंग रोड, हैदराबाद - 500048 
मोबाइल : 09849986346
              आशीर्वचन



दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा, हैदराबाद के हिंदी विभाग में कार्यरत डॉ. (श्रीमती) गुर्रमकोंडा नीरजा की पुस्तक "तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा" की पांडुलिपि मुझे आद्योपांत देखने और पढ़ने का सुअवसर मिला, इस बात की मुझे प्रसन्नता है! दक्षिण भारत की चारों भाषाओं में ‘तेलुगु’ भाषा निश्चय ही साहित्यिक दृष्टि से संपन्न और सुष्ठु भाषा है, जिसकी ‘अंतर्यात्रा’ विदुषी डॉ. नीरजा ने अत्यंत प्रामाणिक और विश्वस्त रूप से अपनी इस पुस्तक में की है! मेरा यह मत रहा है कि भाषा विज्ञान की दृष्टि से भले ही हमें भारत की भाषाओं को ‘आर्य भाषा-परिवार’ एवं ‘द्रविड़ भाषा-परिवार’ की भाषाओँ के रूप में पढ़ाया और बताया जाता हो, लेकिन हमारी राष्ट्रीय एकता और भाषाई सौहार्द्र की दृष्टि से दक्षिण भारत की भाषाओं का ज्ञान एवं आदान-प्रादान प्राचीन काल से ही सुलभ रहा है!

आदिशंकराचार्य द्वारा भारत के उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम में ‘पीठ’ स्थापित करने का मूल उद्देश्य विश्व-गुरु भारत की उस प्रेरक संस्कृति के उत्थान का रहा है, जिसमें ‘अनेकता में एकता’ के सूत्र विद्यमान रहे हैं! मेरी यह मान्यता है कि विदुषी डॉ. नीरजा की इस पुस्तक ‘तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा’ से विद्वत-समाज इस महान उद्देश्य को प्राप्त कर सकेगा!

तेलुगु साहित्य को जानने और उसका विशिष्ट अध्ययन करने के इच्छुक जिज्ञासुओं के लिए तो डॉ. नीरजा की यह पुस्तक निस्संदेह 'संजीवनी' ही सिद्ध होगी! मैं डॉ. नीरजा को हृदय से इस पुस्तक के लेखन हेतु बधाइयाँ देता हूँ और उनका सारस्वत अभिनंदन भी करता हूँ, क्योंकि उनकी इस बहुत उपयोगी कृति से एक ओर जहाँ ‘तेलुगु भाषा व साहित्य’ के मर्म और महत्व को विद्वतजन समझ सकेंगे, वहीं इसके प्रकाशन से हमारी 'राष्ट्रीय एकता' की अभिवृद्धि भी होगी!


                                                                                                           

                                                                                                               - प्रो.योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’
                                                                                                                                       डी.लिट.
                                                                                                            पूर्व प्राचार्य एवं अध्यक्ष(हिंदी विभाग)
                                                                                            हेमवतीनंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय,
                                                                                                          74/3, न्यू नेहरु नगर,
                                                                                                        रुडकी-247667 (उत्तराखंड)

तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा (शुभाशंसा : देवराज)

तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा/ गुर्रमकोंडा नीरजा
ISBN : 978-93-84068-35-6
2016/ मूल्य : रु. 80/ पृष्ठ 231/ परिलेख प्रकाशन, नजीबाबाद 
प्राप्ति स्थल : श्रीसाहिती प्रकाशन, 303 मेधा टॉवर्स 
राधाकृष्ण नगर, अत्तापुर रिंग रोड, हैदराबाद - 500048 
मोबाइल : 09849986346


शुभांशसा



बौद्धिक विमर्श के क्षेत्र बढ़ने के साथ ही उसे प्रभावित करने वाली शक्तियों की संख्या में भी बढोत्तरी हो रही है. सूचनाएँ, तथ्य, क्षेत्र-अध्ययन की विधियाँ, मशीन, नवीन संस्कृतिकरण की चुनौतियाँ, साहित्य और समाजविज्ञान की निरंतर बढ़ती निकटता, भाषाओं के सामने अकस्मात विस्तार पाने और अचानक संकुचित हो जाने के संकट, राजनैतिक अर्थशास्त्र और सशस्त्र संघर्ष के बीच अदृश्य संबंध आदि ने मनुष्य और विमर्श के बीच एक नए संबंध का ढाँचा खड़ा कर दिया है और इसी ढाँचे के भीतर विमर्श की नई-नई शैलियाँ विकसित हो रही हैं. साहित्य की वर्तमान बहसें उसी का अहम हिस्सा हैं. हमारे सामने जो अनगिनत समस्याएँ हैं, उनमें से एक यह है कि साहित्य के रास्ते जीवन की भीतरी दीवारों में छिपे गलियारों को जानने के लिए ज़रूरी समझ कहाँ से उपलब्ध करें. इसमें संदेह है कि एकल साहित्यिक अध्ययन इसमें अधिक दूर तक हमारी सहायता कर सकते हैं. तब हमें अंतर-विषयक और अंतर-अनुशासनिक अध्ययन के निष्कर्ष स्वरूप प्राप्त साहित्यिक जानकारियाँ जुटाने की कोशिश करनी होगी. 

‘तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा’ इसी कोशिश की समर्थ कड़ी प्रतीत होती है. अन्नमाचार्य, गायकब्रह्मा त्यागराज, गुरजाडा अप्पाराव, नागेश्वर पंतुलु, कवि सम्राट विश्वनाथ सत्यनारायण से लेकर सी. नारायण रेड्डी, ज्वालामुखी, श्री श्री, एन. गोपि, वरवर राव आदि ने तेलुगु भाषा के माध्यम से समग्र भारतीय साहित्य को चिंतन और विचार के बहुत सारे आयाम प्रदान किए हैं. प्रस्तुत पुस्तक में उनमें से अनेक आयामों का विश्लेषण किया गया है. तेलुगु के संत कवियों के साथ-साथ दलित और मुस्लिमवादी कविता आंदोलनों पर किया गया विचार दो भिन्न धरातलों की सचाई को सामने लाता है. इन सभी लेखों की केंद्रिकता हमारी बौद्धिक-संपदा को बढ़ाने वाली है. 

तेलुगु साहित्य के विविध पक्षों की व्याख्या करने वाली इस पुस्तक की महत्ता दो अन्य दृष्टियों से समझने की आवश्यकता है. एक यह कि तेलुगु भाषा भारत के कई प्रांतों के साथ ही विश्व के अनेक देशों में रहने वाले लोगों द्वारा व्यवहार में लाई जाती है. दूसरी बात यह कि उसके बोलने वाले अनेक भाषाओं के लोगों के संपर्क में रहते हैं. इसे अन्य ढंग से यों कह सकते हैं कि अनेक देशी-विदेशी भाषाएँ तेलुगु की साहित्यिक प्रकृति से परिचित हो रही हैं. ऐसे में यह ज़रूरी है कि तेलुगु भाषा और उसके साहित्य का विश्लेषण एक ऐसी भाषा में उपलब्ध हो, जिस तक अन्य भाषा भाषियों की आसान पहुँच हो. ऐसी भाषा हिंदी ही हो सकती है. इस आधार पर यह पुस्तक ऐतिहासिक भूमिका का निर्वाह करेगी. 

डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा तेलुगु साहित्य की गंभीर अध्येता ही नहीं हैं, बल्कि उनके भीतर यह भावना भी है कि वे अन्य भाषाओं से संबंध रखने वाले पाठकों के साथ अपने ज्ञान का साझा करें. भाषाई अध्ययन, साहित्य और अनुवाद से जुड़ी होने के कारण वे अपनी भावना को मूर्त रूप देते हुए एक के बाद एक ग्रंथ हिंदी भाषा में प्रस्तुत कर रही हैं. इससे भारतीय साहित्य की निरंतर समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है. वे हम सभी के साधुवाद की पात्र हैं.

आशा है, उनका लेखन और भी गति पकड़ेगा. 

शुभकामनाएँ.

                                                                                                                                  - प्रो. देवराज 
                                                                                              अधिष्ठाता : अनुवाद एवं निर्वाचन विद्यापीठ
                                                                                         महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय 
                                                                                                       गांधी शिखर, वर्धा- 442 005 (महाराष्ट्र) 

तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा (भूमिका : प्रो. राजमणि शर्मा)

तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा/ गुर्रमकोंडा नीरजा
ISBN : 978-93-84068-35-6
2016/ मूल्य : रु. 80/ पृष्ठ 231/ परिलेख प्रकाशन, नजीबाबाद 
प्राप्ति स्थल : श्रीसाहिती प्रकाशन, 303 मेधा टॉवर्स 
राधाकृष्ण नगर, अत्तापुर रिंग रोड, हैदराबाद - 500048 
मोबाइल : 09849986346


भूमिका

संवेदनात्मक धरातल पर भारतीय भाषाएँ और भारतीय जन-समुदाय एक-दूसरे से एक सूत्र में बँधे हुए हैं। फलस्वरूप एक भाषिक समुदाय की संवेदना दूसरे भाषिक समुदाय की संवेदना बन जाती है। आज इसे खोजना और रेखांकित करना भारतीय अखंडता, एकता के लिए लेखकीय प्रतिबद्धता है। यह कार्य दो या दो से अधिक भाषाओं की तुलना, उनके साहित्य के समान तत्वों की खोज से ही संभव हो सकता है। दूसरा तरीका है - एक भाषिक साहित्य की सामग्री का दूसरी भाषा में रूपांतरण या उस भाषा-साहित्य के इतिहास का दूसरी भाषा में लेखन। डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा की पुस्तक ‘तेलुगु साहित्य: एक अंतर्यात्रा‘ इसी प्रकार की कृति है। डॉ. नीरजा ने तेलुगु साहित्य के अनेक रचनाकारों एवं प्रवृत्तियों को इस पुस्तक में हिंदी माध्यम से प्रस्तुत किया है। माध्यम के साथ-साथ हिंदी साहित्य के इतिहास और रचनाकारों से, तेलुगु साहित्य के साहित्येतिहास एवं रचनाकारों की तुलना भी द्रष्टव्य है। यथा-‘वीरेशलिंम पंतुलु: तेलुगु के भारतेंदु’। लेखिका ने ‘हिंदी तथा तेलुगु के प्रमुख संतों की रचनाओं में अंतःसंबंध’ शीर्षक तुलनात्मक शोधपूर्ण आलेख के माध्यम से अपनी इस पुस्तक में तेलुगु संतों पोतुलूरि वीरब्रह्मेंद्रा स्वामी, सिद्धय्या, अन्नमाचार्य, त्यागराज, वेमना आदि तथा कबीर, रैदास, दादूदयाल आदि हिंदी संत कवियों को एक संवेदना, एक भाव (भक्ति भाव), ईश्वर के प्रेम, सामाजिक समानता और समरसता के विकास का कवि सिद्ध किया है।

तेलुगु के ‘वेमना’ और हिंदी के कबीर की प्रकृति, साधना और रचनात्मकता तथा मूल संदेश एक हैं, इसे लेखिका ने ‘जनकवि वेमना’ शीर्षक आलेख में भी भलीभाँति सिद्ध किया है। वस्तुतः जिस प्रकार कबीर हिंदी में एक युगधारा को वाणी देते हैं, सामाजिक विरूपताओं के विरुद्ध आंदोलन खड़ा करते हैं और पूरी परंपरा को ललकारते हैं, ठीक उसी प्रकार वेमना भी तेलुगु क्षेत्र में रहकर कबीर के समान ही सामाजिक विरूपताओं तथा परंपराओं पर प्रहार करते हैं, समाज की निर्मिति के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसमें जातिगत भेदभाव, ऊँच-नीच की भावना का कोई स्थान नहीं। प्रेम - ईश्वरीय प्रेम - ही वह रास्ता है, जिसके सहारे मनुष्य मात्र एक सूत्र में बँध सकता है। 

लेखिका ने अपनी इस पुस्तक में तेलुगु साहित्य के विभिन्न भक्त रचनाकारों के अध्ययन द्वारा सिद्ध किया है कि भक्ति के उदय के कारक तत्व साधना पद्धति एवं आराध्य की समानता भारतीय मानव समुदाय एवं उसके साहित्य के प्राणतत्व हैं।

प्रस्तुत पुस्तक में लेखिका का लक्ष्य तेलुगु साहित्य के उन तारों को झंकृत करना है जो एक लहर की भाँति तेलुगु साहित्य की निर्मिति में आदिकाल से आज तक निरंतर अग्नि स्फुलिंग का कार्य कर रहे हैं। आधुनिक तेलुगु साहित्य की निर्माण भूमिका प्रशस्त करने वाले वीरेशलिंगम, राष्ट्रीय स्वातंत्र्य आंदोलन से प्रभावित काशीनाथुनी नागेश्वर राव पंतुलु, प्रगतिशील कविता के प्रणेता श्रीश्री, नानीलु विधा के प्रवर्तक साहित्यकार एन.गोपि, क्रांतिकारी कवि वरवर राव आदि से संबद्ध आलेख लेखिका के इस उद्देश्य के पूरक हैं।

साहित्येतिहास मानव समुदाय का सांस्कृतिक इतिहास होता है। प्रस्तुत पुस्तक तेलुगु समुदाय के सांस्कृतिक विकास के इतिहास का पर्याय है। लेखिका सजग हैं, तभी वह सांस्कृतिक बदलाव के उन समकालीन कारकों को नहीं भूलीं। फलस्वरूप दलित कविता, मुस्लिमवादी कविता का अलग से अत्यंत गंभीर विवेचन इस पुस्तक की प्राणशक्ति सिद्ध होगा।

उनतालीस शीर्षकों में आबद्ध इस पुस्तक को पढ़ने पर संक्षेप में तेलुगु साहित्य का पूरा इतिहास, उसकी अंतर्वस्तुएँ एवं रचनात्मक कौशल स्पष्ट हो जाता है। पूरी पुस्तक डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा की शक्ति की भी परिचायक है। साथ ही, तेलुगु भाषा का संक्षिप्त परिचय देना लेखिका नहीं भूलीं। यह इस पुस्तक का पहला आलेख है, जो इतिहास लेखन की अनिवार्यता भी है। इसी प्रकार, अंत में तेलुगु के प्रमुख रचनाकारों का संक्षिप्त परिचय (बायोडाटा) भी शामिल करके लेखिका ने इस पुस्तक की उपादेयता और भी बढ़ा दी है।

निश्चय ही यह पुस्तक तेलुगु साहित्य को नए सिरे पहचानने में हिंदी पाठक के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और तुलनात्मक साहित्य के  क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

डॉ. गुर्रमकोंडा नीरजा एक प्रतिभावान अध्येता और लेखिका हैं। तमिल, तेलुगु, हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में पारंगत डॉ. नीरजा का पूर्ववर्ती लेखन भी उनकी प्रतिभा, संश्लिष्ट विवेचन, विश्लेषण तथा अनुवाद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। अस्तु, उन्हें मेरी हार्दिक शुभाशंसा...! 


7 फरवरी 2015                                                                                              - प्रो. राजमणि शर्मा
                                                                                                                                     पूर्व प्रोफेसर
                                                                                                                                    हिंदी विभाग
                                                                                                               काशी हिंदू विश्वविद्यालय
                                                                                                                           वाराणसी-221005

                                                                                                          संपर्क: चाणक्यपुरी, सुसुवाहा,                                                                                                                                               वाराणसी-221011


तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा (समर्पण)

तेलुगु साहित्य : एक अंतर्यात्रा/ गुर्रमकोंडा नीरजा
ISBN : 978-93-84068-35-6
2016/ मूल्य : रु. 80/ पृष्ठ 231/ परिलेख  प्रकाशन, नजीबाबाद 
प्राप्ति स्थल : श्रीसाहिती प्रकाशन, 303 मेधा टॉवर्स 
राधाकृष्ण नगर, अत्तापुर रिंग रोड, हैदराबाद - 500048 
मोबाइल : 09849986346


शनिवार, 13 दिसंबर 2014

కీలుగుఱ్ఱం

అనగనగా ధర్మపురి పట్టణాన్ని ధర్మంగూడను రాజు పరిపాలించేవాడు. ఒక రోజు రాజు తన మంత్రితోపాటు వేటకి బైలుదేరాడు. ఆ రోజు నిరాశే చవిచూశాడు. అలిసిపోయిన రాజు సేద తీర్చుకోవడం కోసరం ఓ నది ఒడ్డుకు చేరాడు. అక్కడ ఓ అందమైన అమ్మాయిని చూసి మనసు పడ్డాడు. ఆ అమ్మాయి తండ్రి దెగ్గరికి తన రాజభటులను పంపించాడు. ఆగ్రహించిన ఆమె తండ్రి రాజభటులతో ఇలా అన్నాడు – ‘పెళ్లి ఎవరికి? మీకా మీ రాజుకా? స్వయంగా వచ్చి అడగలేని వాడికి పెళ్ళెందుకు?’ ఇది విన్న రాజుకు కోపం వచ్చింది. కాని మంత్రి రాజుకు నచ్చచెప్పడంతో రాజు స్వయంగా వెళ్లి ఆ పిల్ల తండ్రిని అడగటంతో వారి వివాహం జరిగింది. కొత్త రాణితో పాటు రాజు తన రాజ్యానికి తిరిగి వెళ్ళాడు. కొత్త రాణిని చూసి మిగతా ముగ్గురు రాణులు ఈర్ష్యాసూయలతో మండిపడ్డారు. 

కొన్ని నెలలకు చిన్న రాణి గర్భం ధరించింది. పొరుగూరు వెళ్తూ రాజు ముగ్గురు రాణులను పిలిచి చిన్న రాణిని జాగ్రత్తగా చూసుకోమని చెప్పాడు. రాణికి కొడుకు పుడితే రాజుతో పాటు రాజ్య్యంకూడా చేయి జారిపోతుందని భయపడి పుట్టిన పసికందును చంపేయమని భటులకు ఆజ్ఞాపించారు. భటులు రాకుమారుడుని చంపలేక అడవిలో వదిలేసి రాజ్యానికి తిరిగి వచ్చేసారు. పోరుగూరునుంచి తిరిగి వచ్చిన రాజుకు చిన్న రాణికి ముసలం పుట్టిందని చెప్పారు. 

కాలం గడిచిపోతుంది. ఒక రోజు రాజభవనంలోకి చొరబడ్డాడని ఓ చిన్న పిల్లవాడిని భటులు బందించి రాజుగారిముండు హాజరుపరిచారు. ప్రశ్నించగా ఆ పిల్లవాడు రాజుతో ఇలా అన్నాడు – ‘నా గుర్రానికి దాహం వేస్తె నీళ్ళకోసం వెతుకుతూ ఇక్కడకి వచ్చాను.’ ఇది విన్న రాజు ఆ పిల్లవాడిని ఆశ్చర్యంగా చూసి ‘కీలుగుఱ్ఱం నిళ్ళు త్రాగుతుందా!’ అని అడిగాడు. దానితో ఆ పిల్లవాడు అన్నాడు – ‘ఈ రాజ్యంలో ఏమైన జరగవచ్చు. రాణికి ముసలం పుట్టగాలేనిది నా కీలుగుఱ్ఱం నీళ్ళు ఎందుకు త్రాగలేదు!’ అని అన్నాడు. ఇది విన్న రాజు ఆరా తీయగా నిజం తెలిసింది. తన కుమారుడుని అక్కున చేర్చుకొని రాజ్యాభిషేకం చేసాడు. 

सोमवार, 1 दिसंबर 2014

గర్వం

ఒక అడవిలో ఒక పెద్ద చెట్టు వుంది. దాని మొదలు చాలా లావుగాను చాలా బలంగానూ వుంది. ఆ చెట్టు చాలా గుబురుగా కళకళలాడుతూ వుంది. ఆ చెట్టు మీద ఎన్నో పక్షులు గూడ్లు పెట్టుకొని నివసిస్తున్నాయి. ఒక రోజు ఆ అడవి చుట్టుప్రక్కల ప్రాంతాలలో వర్షం కురిసింది. తెరిపిలేని వాన. దానితో అడవి చుట్టుపక్కల ప్రాంతాలలో వరద పొంగుకొచ్చింది. తమనుతాము కాపుడుకోటానికి జంతువులు, పక్షులు అన్ని ఆ చెట్టు నీడకై పరుగులు తీసాయి. మూడు-నలుగు రోజులు గడచినా వర్షం తెరిపించలేదు. అన్ని జంతువులూ దిక్కు తోచని పరిస్థితిలో పడిపోయాయి. కొద్దిగా వాన తెరిపించింది. దానితో అన్ని జంతువులూ చెట్టుకి కృతజ్ఞతలు తెలుపుతూ మెల్లగా తమ తమ నివాస స్థలాలకు వెల్ల సాగాయి. నేనే లేకపొతే ఈ జంతువుల పరిస్థితి ఏమిటి అని ఆలోచించింది చెట్టు. దానితో ఆ చెట్టుకి గర్వం పెరిగింది. ఇంకేముంది! ఆ తర్వాత అందరితో మాట్లాడటం మానేసింది. నేనే గొప్ప అనే భావం పెంచుకుంది. జంతువులను, పక్షులను తన దరికి కూడా రానివ్వకుండా అడ్డుకట్ట వేసింది. దానితో పక్షులన్నీ తెల్లబోయాయి. చెట్టు మీద కాకపోతే తాము గూడ్లు ఎకడ్డ కట్టుకోవాలి. చెట్టుతో మొర పెట్టుకున్నా అది ససేమిరా అనడంతో చేసేది ఏమిలేక నిరాశతో వెళ్లిపోయాయి. గజరాజు నచ్చ చెప్పిన చెట్టు వినలేదు. ఒక రోజు కొంతమంది వ్యక్తులు కట్టెలు కొట్టుకోవడానికి అడవికి వచ్చారు. చెట్టు చాలా పెద్దగా వున్నందున దాని మొదలును గొడ్డలితో నరకడం మొదలు పెట్టారు. చెట్టు విలవిలలాడింది. తనని కాపాడమని అర్ధించింది. జంతువులన్నీ ఒకటై కట్టెలు కొట్టేవాళ్ళ మీదకు దాడి చేసాయి. దానితో గొడ్డళ్ళు అక్కడికక్కడే వదిలేసి వారు బ్రతుకుజీవుడా అని పారిపోయారు. ఆ చెట్టు గర్వం కాస్తా తునాతునకలైంది.